मध्य प्रदेशरीवाशिक्षा

प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने पर मिलता है प्रतिभा योजना का लाभ

प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने पर मिलता है प्रतिभा योजना का लाभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा :. अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, क्लैट, एनआईटी, एम्स, एनडीएम, एफडीडीआई, एनआईएफटी, आईआईएचएस तथा नीट में सफलता प्राप्त करने पर योजना का लाभ दिया जाता है। इसका लाभ उठाने के लिए पात्र विद्यार्थी एमपी टास पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा जेईई में सफल होकर आईआईटी में प्रवेश लेने पर 50 हजार रुपए तथा एम्स में प्रवेश लेने पर 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी तरह एनडीए और क्लैट में सफलता प्राप्त करने पर भी अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। नीट परीक्षा में सफल होकर शासकीय मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपए तथा एनआईटी में सफल होने पर 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। एनआईएफटी तथा एफडीडीआई एवं आईएचएस प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने पर प्रतिभा योजना से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने वाले अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। योजना जनजातीय कार्य विभाग द्वारा लागू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button