प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान सीएफटी भवन रामपुर में आज

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान सीएफटी भवन रामपुर में आज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ के तहत जिले में प्रत्येक शुक्रवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं, लोक सेवा गारंटी से संबंधित सेवाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत नईगढ़ी सीएफटी भवन रामपुर में आज शिविर आयोजित होगा जिसमें दूबी, शिवराजपुर, डिहिया, भीर, छूहिया, देविरहनगांव, अकौरी, रामपुर, कोरिगवां, पथरौड़ा कला, जिलहड़ी एवं शाहपुर के ग्रामीण शामिल होंगे। इस शिविर में उद्यम संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जनहित की भावना के साथ संचालित करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button