
कलेक्टर ने किया देवतालाब उप तहसील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण तीन माह से अधिक लंबित नहीं रखने के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने देवतालाब उप तहसील कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व कार्यों, लंबित प्रकरणों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उप तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण तीन माह से अधिक लंबित न रहें तथा आमजन से संबंधित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों के सर्वेक्षण, अधिकार अभिलेख तैयार करने तथा पात्र हितग्राहियों को संपत्ति संबंधी अधिकार उपलब्ध कराने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों को आवश्यक समन्वय के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री ओगरे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवतालाब में उपलब्ध संसाधनों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने तथा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
क्रमांक-220-2751-फोटो क्रमांक 04 से 07 संलग्न है।
कलेक्टर ने नौ अधिकारियों को दिया नोटिस
मऊगंज 29 अक्टूबर 2026. कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने समय-सीमा (टीएल) बैठक से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने नौ अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस दिया है । नोटिस का तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिले पर सक्षम अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, जिला सांख्यिकी अधिकारी, सहायक आयुक्त आबकारी, कार्यपालन यंत्री पीआईयू-पीडब्ल्यूडी, वाणिज्य कर अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक तथा अपर संचालक उच्च शिक्षा को नोटिस दिया है।



