जिले में अब तक 20.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा :रीवा जिले की सभी तहसीलों में वर्षा का क्रम शुरू हो गया है। सभी तहसीलों में हवाओं तथा गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। लेकिन अभी भी पर्याप्त वर्षा न होने से खेती का कार्य शुरू नहीं हुआ है। किसानों को अभी भी अच्छी वर्षा का इंतजार है। जिले में एक जून से अब तक कुल 20.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 27 जून को जिले में 2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अब तक तहसील हुजूर में 38.3 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 6 मिलीमीटर, गुढ़ में 55 मिलीमीटर, सिरमौर में 7 मिलीमीटर, त्योंथर में 2 मिलीमीटर, सेमरिया में 28 मिलीमीटर, मनगवां में 11 मिलीमीटर तथा जवा में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 115.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।



