
उप मुख्यमंत्री ने किया सद्गुरू आई केयर एजुकेशन एकेडमी का शुभारंभ
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा :उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने चित्रकूट में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में आयोजित समारोह में स्टैंडर्ड चार्टर्ड सदगुरु आई केयर एजुकेशन एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में सद्गुरू सेवा संस्थान द्वारा नेत्र रोगियों के उपचार का महायज्ञ किया जा रहा है। हर वर्ष लाखों नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति दी जा रही है। आई केयर एजुकेशन एकेडमी इस पुण्य कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। भगवान कामतानाथ के आशीर्वाद से चित्रकूट नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति देने का धाम बनेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चित्रकूट प्रवास के दौरान कामदगिरि की परिक्रमा करके भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन और पूर्जा-अर्चना करके विन्ध्य क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक चित्रकूट श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, संगठन सचिव अभय महाजन, सुश्री करुणा भाटिया, राजीव नयन चौबे, डॉ. इलेश जैन, श्रीमती ऊषा जैन, बालेंद्र गौतम भी उपस्थित रहे।



