उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

इटावा को मिला आधुनिक ‘उत्सव भवन’ का तोहफा, 9 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा 400 सीटों वाला भव्य ऑडिटोरियम

इटावा को मिला आधुनिक ‘उत्सव भवन’ का तोहफा, 9 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा 400 सीटों वाला भव्य ऑडिटोरियम

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र इटावा सदर के नुमाइश ग्राउंड में लगभग 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले 400 सीटों की क्षमता वाले आधुनिक ऑडिटोरियम (उत्सव भवन) का विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ शिलान्यास किया गया।

 

इस अवसर पर कहा गया कि अब तक इटावा नगर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम का अभाव था। ऐसे में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘उत्सव भवन’ के निर्माण से शहर को एक महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी, जिससे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनारों, सामाजिक समारोहों एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के आयोजन में बड़ी सुविधा होगी।

 

परियोजना के अंतर्गत 400 लोगों के बैठने की क्षमता वाला आधुनिक सभागार बनाया जाएगा। इसके साथ ही बाउंड्री वॉल, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, विद्युत व्यवस्था, बोरिंग, प्लंबिंग सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से इटावा में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button