
पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से संवाद किया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



