
एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से आवेदन प्राप्त कर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


