खड़कवासला बांध से आज रात 9:30 बजे 9,405 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान;पुणे महाराष्ट्र
पुणे। खड़कवासला बांध के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि और जलग्रहण क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा को देखते हुए गुरुवार रात 9:30 बजे बांध के स्पिलवे से मुठा नदी में जल प्रवाह बढ़ाकर 9,405 क्यूसेक किया जाएगा। वर्तमान में जल प्रवाह में 3,825 क्यूसेक की वृद्धि की जा रही है।
खड़कवासला सिंचाई (पाटबंधारे) विभाग ने बताया कि वर्षा की स्थिति और बांध में आने वाले पानी के अनुसार जल प्रवाह को आगे कम या अधिक किया जा सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी में प्रवेश न करें। नदी किनारे या नदी पात्र में रखी सामग्री एवं पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। साथ ही, निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


