उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

 

महिला कल्याण विभाग ने साइबर अपराध, बाल विवाह और महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा श्री गंगाराम बजाजा न्यू बालिका इंटर कॉलेज, सदर बाजार, औरैया में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य साधना तिवारी ने की।

 

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1076, 1090, 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर सपना देवी एवं दिव्या सोनी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य साधना तिवारी, प्रवक्ता गीता शुक्ला, सहायक अध्यापिका दीपशिखा, बेबी तब्बसुम, प्रवक्ता बिमल त्रिपाठी सहित विद्यालय की छात्राएं एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button