उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना व कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना व कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

शिक्षकों के कैशलेस कार्ड बनाने के निर्देश, मार्ग परिवर्तन पर बस-ट्रक यूनियन और स्कूल प्रबंधकों से मांगा सहयोग

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,  जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस कार्ड वितरण एवं आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

 

पहली बैठक में जिलाधिकारी ने सभी शासकीय विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि संस्थान में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों का मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य चिकित्सा योजना के तहत पंजीकरण कराकर कैशलेस कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगरा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए कलेक्ट्रेट में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं तथा जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए।

 

इसके बाद जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की संयुक्त अध्यक्षता में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर बस यूनियन, ट्रक यूनियन तथा स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए जाने वाले मार्ग परिवर्तन, यातायात व्यवस्था और निर्धारित पार्किंग स्थलों की जानकारी देते हुए सभी वाहन संचालकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

 

बैठक में बस एवं ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों तथा स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button