
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई के क्रम में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
सुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।


