
पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से जुड़कर लंबित शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना भी उपस्थित रहे।


