प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग को लेकर दिया विशेष प्रशिक्षण

सीतामढ़ी पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग को लेकर दिया विशेष प्रशिक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) के नेतृत्व में 29 जुलाई 2026 को पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में PSM पोर्टल, e-Summon, e-Sakshya, CCTNS, समन्वय (Samanvay) पोर्टल तथा ICJS से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जिले के संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों के प्रभावी संचालन, उपयोगिता तथा दैनिक पुलिस कार्यों में इनके समुचित एवं दक्षतापूर्ण उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने तकनीकी प्रक्रियाओं, ऑनलाइन कार्यप्रणाली एवं विभिन्न पोर्टलों के बेहतर समन्वय के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीक आधारित बनाना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button