
महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों की गोपनीय सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय बनाया गया है। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिल सके।
पुलिस प्रशासन के अनुसार प्रत्येक महिला हेल्प डेस्क प्रभारी को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य महिलाओं को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए सहज, सुरक्षित और संवेदनशील व्यवस्था उपलब्ध कराना है।


