इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पचनदे का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पचनदे का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा :आगामी त्योहारों को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने तहसील चकरनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पचनदे धाम का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने संगम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ़-सफ़ाई, प्रकाश और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। त्योहारों के अवसर पर यहाँ जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नदियों में जलस्तर को देखते हुए संगम स्थल पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। स्नान घाटों पर कुशल गोताखोरों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती चौबीसों घंटे सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर और घाटों के आसपास विशेष सफ़ाई अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुगम यातायात योजना और चिन्हित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी प्रकार के जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित हो। साथ ही श्रद्धालुओं हेतु स्वच्छ पेयजल एवं छाया की उचित व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि “जनपद में आगामी सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।”

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चकरनगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button