श्रम न्यायालय रीवा में होगी तीन प्रकरणों की सुनवाई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . श्रम आयुक्त कार्यालय द्वारा रीवा जिले के मजदूरों से जुड़े तीन औद्योगिक विवादों से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के लिए प्रकरण श्रम न्यायालय रीवा को सौंपा है। इस संबंध में उप श्रमायुक्त ने बताया कि आवेदिका संध्या तिवारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मनगवां तथा आवेदक सुग्रीव सिंह विरूद्ध सेवा नियोजक संस्था विजय कन्स्ट्रक्शन कंपनी एवं जेपी सीमेंट प्लांट रीवा के मध्य विवाद है। इसी तरह आवेदक नितिन कुमार शर्मा द्वारा सेवा नियोजक जनरल मैनेजर बिड़ला केबल्स लिमिटेड उद्योग विहार एवं मेसर्स इन्द्रपाल पटेल कन्स्ट्रक्शन कंपनी रीवा के बीच औद्योगिक विवाद है। औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अन्तर्गत दर्ज औद्योगिक विवाद से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर धारा 2 (ए) (दो) के अनुसार इन औद्योगिक विवादों के लिए राज्य शासन उपयुक्त शासन है। इसलिए इन तीनों प्रकरणों की सुनवाई अधिनियम की धारा 7 के तहत गठित श्रम न्यायालय रीवा में की जाएगी।


