प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

 

त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत कार्रवाई के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी, । आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस की तरह सोमवार को भी जन शिकायत सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण तथा विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

जन शिकायत सुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button