अगस्त माह में 3 स्थानों पर चलेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का प्रथम शिविर 7 अगस्त को रतनगांव में
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत अगस्त माह में जिले में 3 शिविर लगाए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त को ग्राम पंचायत रतनगांव में आयोजित शिविर से होगा। इस शिविर में ग्राम पंचायत रतनगांव,नरैनी, अटरिया शिवप्रसाद, बमुरिहा इन्द्रदत्त, रतनगवां खांस, रतनगवां गहरवारन, पहाड़ी निरपति सिंह, गोदरी अंबिकाराम, रामपुर, उधौपुरवा, पाड़र, अमोखर तथा पकरा पंचायतें शामिल होंगी। इन ग्राम पंचायतों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा जनसंवाद एवं उद्योग संवाद में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण भी करेंगे।
कलेक्टर ने बताया कि अगस्त माह में कुल 3 शिविर लगाए जा रहे हैं। हनुमना विकासखण्ड मुख्यालय में 14 अगस्त को शिविर लगेगा। इसमें ग्राम पंचायत बहुती, बेलहा, चंदेह, चौहना नं. 1, दामोदर गढ़, देवरा, धरमपुरा, हर्दिहाई, खैरा नं03, खजुरहन, पटेहरा, तथा रमकुड़वा शामिल होंगी। इसी तरह 21 अगस्त को विकासखण्ड नईगढ़ी की ग्राम पंचायत चन्द्रपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर लगेगा। इसमें ग्राम पंचायत अमिरती, करही, खटखरी, जोरौट, भारिगवां, कैछुआ पड़ान, तेंदुआ, छिउरिहा, पहरखा, करह उर्फ खैरागढ़, फुल करन सिह, माड़ौ, बहुती तथा बहुती शामिल होंगी।
