
सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याएं गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुनी जा रही हैं। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

