इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी इटावा ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी में सुना फरियादियों का दर्द, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

एसएसपी इटावा ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी में सुना फरियादियों का दर्द, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

 

एसएसपी ने थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button