प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

31 दिसंबर 2028 तक भव्य मंदिर में स्थापित होंगी मां जानकी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

31 दिसंबर 2028 तक भव्य मंदिर में स्थापित होंगी मां जानकी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

 

पुनौराधाम के विकास को मिलेगी नई गति, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

रिपोर्ट : कुणाल किशोर संवाददाता 

स्थान : सीतामढ़ी बिहार 

 

सीतामढ़ी/पटना, । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को माता जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां जानकी की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम मंदिर परिसर में नवनिर्मित अस्थायी काष्ठ मंडपम में भगवान श्रीराम एवं माता सीता की प्रतिमाओं की स्थापना भी की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम में निर्माणाधीन भव्य माता जानकी मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने मंदिर के मॉडल के माध्यम से मंदिर परिसर, परकोटा, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, पीठाधीश्वर निवास, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, महिला हाट सहित श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी।

 

31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा मंदिर निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर 2028 तक मंदिर का निर्माण पूर्ण कर मां जानकी को भव्य मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनौराधाम मां जानकी की जन्मभूमि होने के कारण बिहार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है और इसका समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

 

उन्होंने कहा कि पुनौराधाम के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

स्थानीय कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम मंदिर परिसर में बज्जिका कला एवं सिक्की कला पर आधारित शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार कलाकृतियों और क्षेत्र की कला एवं शिल्प की विविधता की जानकारी ली।

 

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं एवं लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, स्थानीय विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, जिलाधिकारी रिचि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मंदिर प्रबंधन से जुड़े गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button