अवार्डपूणेमहाराष्ट्र

एमआईटी डब्ल्यूपीयु की छात्राओं का कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

एमआईटी डब्ल्यूपीयु की छात्राओं का कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

तनिषा कोटेचा को स्वर्ण एवं कांस्य तथा सायली वाणी को कांस्य पदक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे, : एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं ने अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न ‘कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026’ में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

 

मिक्स डबल में तनिषा कोटेचा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला डबल में तनिषा कोटेचा और सायली वाणी दोनों ने कांस्य पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि पर एमआईटी डब्ल्यूपीयु के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वी. कराड और एमआईटी डब्ल्यूपीयु की कार्यकारी निदेशक डॉ. अदिति कराड ने दोनों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

शिक्षा और खेल के बीच अद्भुत संतुलन बनाते हुए, अपनी आक्रामक खेल शैली, तकनीकी कौशल और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर प्रदर्शन के दम पर इन दोनों ने खुद को एक आशाजनक अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है. उनकी इस सफलता ने विश्वविद्यालय की खेल यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है.

 

एमआईटी डब्ल्यूपीयु के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वी. कराड ने कहा: “इन दोनों द्वारा जीते गए पदक

एमआईटी डब्ल्यूपी के प्रतिभाशाली छात्रों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं. शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी प्राथमिकता देने वाली हमारी नीति को इससे और बल मिला है.”

 

एमआईटी डब्ल्यूपीयु की कार्यकारी निदेशक डॉ. अदिति कराड ने कहा: “कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में मिली यह सफलता हमारी खेल विकास नीति का परिणाम है. इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए खेल उत्कृष्टता की हमारी प्रतिबद्धता और भी मजबूत होती है. हम छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं.”

 

एमआयटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की ये दोनों खिलाड़ी SY BBA Business Analytics की छात्रा हैं. उन्हें खेल निदेशक डॉ. वैभव वाघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

 

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. गणेश पोकळे और खेल निदेशक डॉ. वैभव वाघ ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button