
उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने राधे मोहन स्कूल के संचालक श्री रामाश्रय त्रिपाठी के निज निवास जाकर उनके नाती के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उप मुख्यमंत्री ने श्री सूर्यपाल त्रिवेदी के निधन पर उनके निज निवास जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी
।


