प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न – विजेताओं को मिलेगा घूमने का मौका 

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न – विजेताओं को मिलेगा घूमने का मौका 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . शहर के सांदीपनि विद्यालय पीके रीवा में मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का दूसरा चरण मल्टीमीडिया क्विज कलेक्ट्रेट के मोहन समागार में पूरा हुआ और विजेता, उप विजेता को मेडल प्रमाण पत्र और गिफ्ट वाउचर देकर सम्मानित किया गया। इन्हें प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से किसी एक स्थान में घूमने का मौका मिलेगा। ऐतिहासिक, प्राकृतिक, पौराणिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्धि मध्य प्रदेश पर्यटन पर केंद्रित इन प्रतियोगिताओं में 6 टीमें फाइनल राउंड में पहुंचे जिनमें रीवा शहर स्थित सेंट्रल एकेडमी पहला स्थान अर्जित किया, दूसरा स्थान मऊगंज जिले के देवतालाब से बिरसा मुंडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने हासिल किया ज्ञानस्थली विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया चौथा पांचवा और छठे स्थान पर क्रमशः बाल भारती, कन्या स्कूल सेमरिया और ज्योति स्कूल रहे। इस प्रतियोगिता में 184 विद्यालयों की टीमों ने नामांकन कराया। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सह सचिव आशीष दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन, संस्कृति एवं पुरातत्व से छात्रों को जागरूक कराने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसमें विजेता एवं उप विजेता टीमों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण एवं पर्यटन विकास निगम के होटलों में निःशुल्क ठहरने का अवसर प्रदान किया जाता है। मल्टीमीडिया राउंड में भाग लेने वाली समस्त टीमों को डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र तिवारी, होटल विंध्या रिट्रीट के मैनेजर एमपी द्विवेदी के द्वारा पुरस्कार एवं कूपन वितरित किए गए। मल्टीमीडिया क्विज का संचालन दीपनारायण तिवारी, अमित गर्ग एवं शिवानंद तिवारी द्वारा किया गया। मल्टीमीडिया क्विज के दौरान पीके रीवा प्राचार्य मुन्नालाल पटेल, डीके पाठक प्राचार्य सेंट्रल एकेडमी, अमित पांडेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, दीपक गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button