प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा पर बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल विवाह निषेध को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित

स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा पर बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल विवाह निषेध को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा के तहत परिहार प्रखंड की नरंगा दक्षिणी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल विवाह निषेध विषय पर पंचायत स्तरीय जागरूकता एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला प्रशासन सीतामढ़ी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बैठक में बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम, कानूनी प्रावधानों, बच्चों की शिक्षा से निरंतरता, किशोरियों के सशक्तिकरण तथा सरकारी योजनाओं एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने पर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय, आंगनबाड़ी, अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से पंचायत को बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने बाल श्रम एवं बाल विवाह के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रथम संस्था के प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार एवं हरिशंकर कुमार, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका नितु कुमारी, विकास मित्र ललन बैठा, कचहरी सचिव अजय कुमार, वार्ड सदस्य संजय कुमार, किशोरी पासवान, आंगनबाड़ी सेविका रिंकू कुमारी, प्रियंका कुमारी, कवच परियोजना अदिथी संस्था के प्रतिनिधि सुनीता कुमारी सहित स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button