इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में अभियोजन कार्यों की समीक्षा, गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी के निर्देश

इटावा में अभियोजन कार्यों की समीक्षा, गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जनपद में लंबित अभियोगों, न्यायालयों में विचाराधीन वादों और अभियोजन से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी पैरवी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों ने अभियोजन कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। विशेष रूप से गंभीर एवं जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी करने, साक्ष्यों एवं आवश्यक अभिलेखों को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने तथा दोषियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button