
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतों को सुनने के बाद उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को समय पर उचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।



