
सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिला फरियादियों को सुरक्षित वातावरण में अपनी शिकायत दर्ज कराने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।



