Uncategorized

जन विश्वास अभियान शिविर 9 अक्टूबर को बैकुण्ठपुर में 

जन विश्वास अभियान शिविर 9 अक्टूबर को बैकुण्ठपुर में 

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . जिले भर में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को जन विश्वास शिविर नगर परिषद बैकुण्ठपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के सेवा संकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में खाद्य विभाग के हितग्राहियों की ई केवाईसी अपडेशन, आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार तथा अन्य विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम सिरमौर तथा सीएमओ बैकुण्ठपुर को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button