
सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की शिकायतें
त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु आवेदन अग्रेषित किए गए।
पुलिस प्रशासन की ओर से शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।



