अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संभागीय समीक्षा बैठक आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा प्रभारी रीवा संभाग श्रीमती रश्मि अरूण शमी 20 अगस्त को संभागीय बैठक में निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करेंगी। बैठक कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। बैठक में पूर्व में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठकों के निर्णयों पर कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स तथा सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।



