संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा आज से, 10 सितम्बर को होगा समापन
गुरू रविदास मंदिर में आयोजित होगा शुभारंभ कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री होंगे शामिल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . गुरू संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिले भर में श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 20 अगस्त को श्री गुरू रविदास मंदिर गड़रिया, रतहरा से शुरू होगी। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर रविदास मंदिर गड़रिया, रतहरा में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द शुक्ल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। कार्यक्रम में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्रा, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, महापौर नगर निगम श्री अजय मिश्रा तथा अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा जिले के सभी विकासखण्डों का भ्रमण करेगी। समरसता संकल्प यात्रा 20 अगस्त को जनपद पंचायत रीवा के कोष्टा, जिउला, समान, शिवनगर, बोदाबाग, करहिया, ढेकहा और निपनिया क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद मानस भवन रीवा में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा 21 अगस्त को पड़ोखर राम मंदिर, 22 अगस्त को दुर्गा मंदिर ग्राम पंचायत सेमरिया, 23 अगस्त को ग्राम पंचायत खजुहा, 24 अगस्त को गुढ़, 25 अगस्त को दुआरी तथा 26 अगस्त को ग्राम पंचायत खैरा में रात्रि विश्राम करेगी। इसी तरह 27 अगस्त को रायपुर कर्चुलियान, 28 अगस्त को ग्राम रामपुर, 29 अगस्त को सलैया, 30 अगस्त को बाल छात्रावास गंगेव, 31 अगस्त को देउर कोठार बौद्ध स्तूप तथा एक सितम्बर को छात्रावास त्योंथर में रात्रि विश्राम करेगी। संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा 2 सितम्बर को कोनिया तीर, 3 सितम्बर को छात्रावास जवा, 4 सितम्बर को ग्राम पंचायत पतेरी, 5 सितम्बर को अतरैला तथा 6 सितम्बर को छात्रावास सिरमौर में रात्रि विश्राम करेगी। इसी तरह यह यात्रा 7 सितम्बर को बैकुण्ठपुर, 8 सितम्बर को छात्रावास सेमरिया, 9 सितम्बर को बालक छात्रवास गोड़हर में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा का समापन 10 सितम्बर को गुरू रविदास मंदिर गड़रिया रीवा में होगा। कलेक्टर ने बताया कि समरसता यात्रा के लिए अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के लिए संबंधित विकासखण्डों के नोडल अधिकारी आवश्यक प्रबंध करेंगे। आवश्यक व्यवस्थाओं में जनजातीय कार्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग सहयोग करेंगे। यात्रा मार्ग में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए
गी।
