प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

संत रविदास जयंती पर जिले में 20 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित होगी समरसता संकल्प यात्रा

संत रविदास जयंती पर जिले में 20 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित होगी समरसता संकल्प यात्रा

20 अगस्त को आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, अधिकारियों को सौंपे गये दायित्‍व

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

    मऊगंज . संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में गुरूवार, 20 अगस्त से 10 सितंबर तक निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार कलश-रथ यात्रा निकाली जाएगी। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा जिले के सभी विकासखण्डों का भ्रमण करेगी। यात्रा 20 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट से शुरू होकर ग्राम खुटहा पहुंचेगी और छात्रावास में रात्रि विश्राम करेगी। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम के समुचित संचालन, विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं के निर्वहन हेतु कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा अधिकारियों को दायित्‍व सौंपे गये हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों के अनुसार समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए समरसता यात्रा का सफल संचालन कराने के निर्देश दिये गये हैं। समरसता यात्रा में विशिष्ट संतगण, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के अध्यक्ष, सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा दल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, सामाजिक सद्भाव और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जारी आदेश के अनुसार समरसता यात्रा के समुचित संचालन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग के नीलकंठ सिंह मारक्रम को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है । जबकि शांति एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन को दी गई है। वहीं एसडीएम मऊगंज, एवं एसडीएम हनुमना को अनुभाग स्तरीय नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार कलश व रथ यात्रा के सफल संचालन की जिम्मेदारी समस्त जनपद पंचायत सीईओ व विकासखण्ड समन्वयक जन अभियान परिषद को दी गई है।

इसी प्रकार जन संवाद स्थल का चयन एवं आवश्यक व्यवस्था एवं निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पहुंचने के पूर्व आसपास की ग्राम पंचायतों पर संत शिरोमणी गुरूदेव रविदास द्वारा रचित भजनों पर आधारित भजन संध्‍या का आयोजन स्थानीय कला मंडलों के द्वारा कराने के साथ-साथ जिले के विभिन्न स्थलों पर समरसता यात्रा पहुंचने के दो दिवस पूर्व से प्रत्येक ग्राम एवं नगर केन्द्र में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराने की जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ की दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button