प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

व्हाइट टाइगर सफारी आज रहेगा बंद 

व्हाइट टाइगर सफारी आज रहेगा बंद 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुंदपुर पर्यटकों के भ्रमण के लिए 22 अगस्त को बंद रहेगा। व्हाइट टाइगर सफारी के संचालक ने बताया कि गत दिवस हुई भारी बारिश के कारण मुरूजुआ तथा भवरा नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं, साथ ही पर्यटन मार्ग जलमग्न होने के कारण अवरूद्ध है। बाढ़ के कारण हुई अव्यवस्था से सफारी में आवश्यक सुधार कार्य कराए जाने हैं। वन्यजीवों और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से 22 अगस्त को टाइगर सफारी बंद रहेगा। टाइगर सफारी 23 अगस्त से निर्धारित समयानुसार पर्यटकों के भ्रमण के लिए खुला रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button