मऊंगज में रोजगार मेला आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . युवा संगम कार्यक्रम के तहत कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में गुरू वशिष्ठ आईटीआई मऊगंज में 24 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं का पंजीयन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 14 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 10000 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात, एमआरएफ टायर्स गुजरात, सीआईआई एमसीसी गुजरात, बंसल टीएमटी प्रा. लि. भोपाल, लावा इंटरनेशनल मोबाइल मेन्यू फैक्चरिंग नोयडा, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर,प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, ब्रोक्स इंडिया प्रा. लि. झागडिया पुणे, ओत्सुका फार्मास्यूटिकल इंडिया प्रा. लि. वासना पूणे, सिन्टेक्स कंपनी, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।



