
कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए इटावा पुलिस की सराहनीय पहल, महिला थानाध्यक्ष ने कांवड़ियों को वितरित किए केले एवं पानी की बोतलें ।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित* ढंग से संपन्न कराने के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के लिए इटावा पुलिस द्वारा निरंतर मानवीय एवं जनसरोकार से जुड़े प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में *महिला थानाध्यक्ष सुश्री प्रीती सेंगर द्वारा कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर कांवड़ियों को केले एवं पानी की बोतलें वितरित की गईं।* इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी गई तथा यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया।
इटावा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान *सुरक्षा के साथ सेवा, संवेदनशीलता एवं सहयोग* को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।


