इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

कांवड़ यात्रा को लेकर SSP इटावा का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा को लेकर SSP इटावा का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, : कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

एसएसपी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क रहने तथा कांवड़ यात्रियों और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button