प्रशासनबिहाररीवा

स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज कार्य में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज कार्य में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी जिले में सात निश्चय–2 योजना अंतर्गत कराए जा रहे स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज कार्य का निरीक्षण आज जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने गौशाला चौक के निकट तथा बस स्टैंड के पास शवदाह गृह रोड में योजना के तहत निर्माणाधीन नाला कार्य की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में कार्य की धीमी प्रगति एवं हो रहे विलंब पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाई तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित बुडको के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि “स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज योजना शहर की जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। इसके निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित एजेंसी पूरी क्षमता के साथ कार्य में तेजी लाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

मालूम हो कि सीतामढ़ी जिले में सात निश्चय–2 योजना अंतर्गत लगभग 104 करोड़ रुपये की लागत से बुडको द्वारा स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज का कार्य कराया जा रहा है। योजना के पूर्ण होने से शहर में जलजमाव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। इससे मेहसौल चौक, कारगिल चौक, गौशाला चौक, साहू चौक सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की आबादी को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button