इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

आगामी त्यौहार ईद-उल-मिलाद(बारावफात), रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि की तैयारियों एवं कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत केन्द्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न 

आगामी त्यौहार ईद-उल-मिलाद(बारावफात), रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि की तैयारियों एवं कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत केन्द्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार ईद-उल-मिलाद(बारावफात), रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि की तैयारियों एवं कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत केन्द्रीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में सभी धर्म के गुरुओं, महन्तो एवं मौलवियों तथा नागरिकों आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी महोदय के सम्मुख प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने जनपद वासियों से ईद-उल-मिलाद, रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के पूर्व सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि हर जुलूस का वालंटियर अवश्य होना चाहिए साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूस के मार्गों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरा को संचालित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान माइक मुख्य संचालन के कंट्रोल में ही होना चाहिए एवं खाने पीने की जगहों पर स्वच्छता बरती जाए, डस्टबिन रखवाये जाएं, जिससे कोई भी व्यक्ति खाने के बाद दोना, प्लेट आदि सड़क पर न फेंके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल ना किया जाए साथ ही उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 28 अगस्त को रात 12 बजे तक सभी महिलाओं और उनके साथ किसी एक साथी को निःशुल्क यात्रा प्राप्त कराई जाएगी साथ ही उन्होंने ए0आर0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी बस खराब हालत में नहीं होनी चाहिए, बसों का पूर्व से निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जुलूस के निर्धारित रूट एवं मस्जिदों पर साफ-सफाई, बिजली एवं पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही उन्होंने कहा कि कोई नई परंपरा न लागू की जाए। उन्होंने छुट्टा गोवंश को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि उनको पकड़वाकर नजदीकी गौशाला में भिजवाया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि तारों को ऊंचा कराया जाए जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर विशेष ध्यान ना दिया जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया की जुलूस के दौरान ड्युटी और भी लगा दी जाएगी जिससे किसी प्रकार की समस्या ना हो।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की घटना न होने पाए उससे पूर्व सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा कार्य शासन की मंशा रूप किया जाए एवं सभी की ड्यूटी लगा दी जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए एवं बारावफात का जुलूस एवं साउंड की आवाज मानक के अनुरूप ही होना चाहिए एवं जो भी स्थान निर्धारित है उसी रास्ते पर जुलूस निकाला जाए।

बैठक के दौरान एस0पी0 सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एस0पी0आर0ए0, सी0ओ0 सिटी, क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर आयुषी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी भरथना काव्या सी, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button