
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार किया जा रहा जल स्रोतों का क्लोरिनेशन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिले में 19 और 20 अगस्त की लगातार वर्षा के बाद जल भराव हो गया था। वर्षा का जोर कम होने पर जल भराव की समस्या समाप्त हो गई है। जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा हैण्डपंप तथा अन्य जल स्रोतों के क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि त्योंथर क्षेत्र में पीएचई विभाग की टीम हैण्डपंपों को खोलकर उनकी साफ-सफाई तथा क्लोरिनेशन का कार्य लगातार कर रही है। कुंओं में भी पानी को साफ करने के लिए दवाएं डाली जा रही हैं। पीएचई विभाग की टीम ने ग्राम कुठिला, कोनियाकला, तुर्का गोदर, अतरसुइया तथा रायपुर में क्लोरिनेशन का कार्य किया। इसके साथ बिगड़े हैण्डपंपों के सुधार का कार्य भी लगतार किया जा रहा है। रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में भी हैण्डपंप सुधार और पेयजल शुद्धीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इस संबंध में सहायक यंत्री अतुल तिवारी ने बताया कि पीएचई विभाग की टीम ने ग्राम मनिकवार, बेला, इटार पहाड़, तमरादेश तथा अन्य गांवों में हैण्डपंपों में सुधार और सोडियम हाइपो क्लोराइड सल्यूशन डालकर क्लोरिनेशन किया गया है। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर सभी हैण्डपंपों के पानी की गुणवत्ता की जाँच की जा रही है। पानी के दूषित पाए जाने पर उसका तत्काल उपचार किया जा रहा है।

