प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रोजगार मेले में 182 युवाओं को मिला रोजगार

रोजगार मेले में 182 युवाओं को मिला रोजगार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में गुरू वशिष्ठ आईटीआई मऊगंज में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में शामिल 14 कंपनियों ने 182 युवाओं का चयन किया। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात में 18, एमआरएफ टायर्स लि. दहेज में 2, सीआईआई एमसीसी गुजरात में 14, बंसल टीएमटी प्रा. लि. भोपाल में 7, लावा इंटरनेशनल मोबाइल मेन्यू फैक्चरिंग नोयडा में 5, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर में 9, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर में 14, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 13, ब्रेक्स इंडिया प्रा. लि. झागडिया पुणे में 5, ओत्सुका फार्मास्यूटिकल इंडिया प्रा. लि. वासना पुणे में 3, सिन्टेक्स कंपनी में 23, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा में 23, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इच्श्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा में 27 तथा प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा में 19 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button