प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नईगढ़ी में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

नईगढ़ी में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत नईगढ़ी में सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, वृक्षारोपण, जल गंगा संवर्धन अभियान, श्रमिक नियोजन, प्रधानमंत्री आवास, डब्ल्यूओडब्ल्यू, ओएसआर, कर वसूली, पंचायत एवं निर्माणाधीन भवन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री एवं पीसीओ के विरुद्ध नोटिस, वेतन कटौती एवं निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत दूबी में तृतीय किस्त मिलने के बावजूद 13 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण नहीं होने पर सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जुड़मनिया मुरली में प्रधानमंत्री आवास, परिवार पंजीयन एवं टैक्स वसूली में शून्य प्रगति पर सचिव के निलंबन का प्रस्ताव तथा ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बदौआ, पथरौड़ाकला एवं कशियारगांव में भी कम प्रगति पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित पाए गए देवरी सेगरान, बंधवा भाईवाट एवं तेंदुआ के सचिवों के निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। उपयंत्रियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने सभी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को ग्राम पंचायत में नियमित उपस्थिति, लोकेशन शेयर करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित दिवस का वेतन राजसात करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए

गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button