
सड़क सुरक्षा को लेकर टाइगर गश्ती दल की सघन वाहन जांच
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर मुख्य मार्गों पर टाइगर गश्ती दल द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान तेज गति से चलने वाले और संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
