बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में जिलाधिकारी का बड़ा निर्देश, एक्सरे यूनिट तत्काल ग्राउंड फ्लोर पर होगी शिफ्ट।

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में जिलाधिकारी का बड़ा निर्देश, एक्सरे यूनिट तत्काल ग्राउंड फ्लोर पर होगी शिफ्ट।

 

साथ ही आई, ऑर्थो एवं ईएनटी के ओटी को आगामी 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने का निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने आज सदर अस्पताल, सीतामढ़ी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा, सुगम आवागमन तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने एक्सरे यूनिट को तत्काल ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही आई, ऑर्थो एवं ईएनटी के ओटी को आगामी 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करना सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, व्यवस्थाओं, मरीजों की सुविधा तथा चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार लाने का निर्देश दिया।

मौके पर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button