प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में आयोजित ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ में पहुंचे जिलाधिकारी, विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद।

सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में आयोजित ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ में पहुंचे जिलाधिकारी, विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

राज्य के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के उद्देश्य से संचालित ‘विद्यार्थी सहयोग’ पहल के तहत आज Sitamarhi institute of technology गोसाईपुर में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। उक्त संस्थान में आयोजित शिविर में जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया पहुंचे तथा विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं डीपीआरओ कमल सिंह के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।

 

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, तकनीकी संसाधनों, छात्रावास, परीक्षा व्यवस्था, करियर एवं प्लेसमेंट सहित विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं सुझावों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया।

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘विद्यार्थी सहयोग’ विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनने, उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों के सुझावों को शामिल करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए जायज विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, बेहतर प्रयोगशाला एवं आवश्यक तकनीकी सुविधाएं विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक को महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में उपयोगी माना जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए विषयों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया है। पोर्टल के माध्यम से संबंधित सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों के वास्तविक छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संबंध में अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

 

‘विद्यार्थी सहयोग’ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों और संबंधित संस्थानों के बीच संवाद को प्रभावी बनाते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए अनुकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

 

 

जिले के कुल 61 शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। निर्धारित स्थलों पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त ,पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा अलग-अलग शैक्षिक संस्थानों में सहयोग शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button