
सीतामढ़ी में महिला फरियादियों की समस्याओं पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी थानों में सक्रिय महिला हेल्प डेस्क
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पूरी गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों और आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित मामलों में त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिला फरियादियों को सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करना है।



