प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार के लिए दल तैनात    

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार के लिए दल तैनात

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा . पिछले पांच दिनों में भारी वर्षा न होने से जिले में नदी नालों का जल स्तर सामान्य हो गया है केवल त्योंथर क्षेत्र में टमस नदी तथा नैना नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद तत्परता से राहत और बचाव कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में विभिन्न विभाग तत्परता से राहत कार्य कर रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा भी जिले भर में अभियान चलाकर मृत्य पशुओं के निस्तारण तथा पशुओं के टीकाकरण का भी अभियान चलाया जा रहा है। रीवा शहर सहित जिले के कई भागों में गत सप्ताह बाढ़ का प्रकोप रहा। जलभराव के कारण कई पशुओं की मौत हो गई। कई दिनों तक जलभराव के कारण पशुओं पर बीमारी का प्रकोप हो रहा है। पशुओं के उपचार तथा मृत्य पशुओं के निस्तारण के लिए पशु पालन विभाग द्वारा दल तैनात किये गये हैं। इस संबंध में उप संचालक पशुपालन डॉ. योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी त्रिपाठी, मुकेश रावत तथा विनय वर्मा को आपदा प्रबंधन सेल जिला रीवा में तैनात किया गया है। विकासखण्ड जवा में डॉ. अनुज प्रताप सिंह को ग्राम सितलहा, जनकहाई, नगमा, छदहना, बरेदी, कोनीकला, ईटमा तथा चौखण्डी के लिए तैनात किया गया है। विकासखण्ड सिरमौर में डॉ. सुभाष सिंह को ग्राम महरी, डोल, बैकुण्ठपुर तथा पल्हान के लिए तैनात किया गया है। डॉ. भारत सिंह सागर को ग्राम पथरी, चचाई तथा कुंइया एवं त्योंथर विकासखण्ड में ग्राम महुली और परसिया को लिए तैनात किया गया है। त्योंथर विकासखण्ड में ही डॉ. सुनील कुमार यादव को ग्राम अमिलिया, पंछा, कोनी, टोकी, टोक, मझिगवां, झोटिया, मनिका, नगर पंचायत त्योंथर राजापुर तथा सेंगवार के लिए तैनात किया गया है। उप संचालक ने तैनात अधिकारियों को बीमार पशुओं के उपचार, टीकाकरण तथा पशुपालकों की अन्य समस्याओं के निदान के निर्देश दिए हैं। उप संचालक ने बताया कि त्योंथर विकासखण्ड में ग्राम चौखण्डी में शिविर लगाकर पशुओं का उपचार किया गया तथा नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button