भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति 2 सितंबर तक
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . नगर पालिक निगम रीवा को ग्राम बोदा में फायर स्टेशन निर्माण के लिए आराजी नंबर 908 रकबा 2.104 हेक्टेयर के अंश भाग 0.720 हेक्टेयर आवंटन का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में दर्ज है। इसके आवंटन की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में नायब तहसीलदार हुजूर नगर यतीश शुक्ला ने बताया कि इस जमीन के आवंटन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह 2 सितंबर तक नायब तहसीलदार न्यायालय हुजूर शहर में आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों के निराकरण के बाद आवंटन की कार्यवाही की जायेगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।
