पूणेमहाराष्ट्र

पुणे पुलिस की कर्णकर्कश आवाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई; ‘1 बेस 1 टॉप’ नियम लागू

पुणे पुलिस की कर्णकर्कश आवाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई; ‘1 बेस 1 टॉप’ नियम लागू

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: शहर में कर्णकर्कश आवाज के खिलाफ पुणे पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मोहम्मद पैगंबर जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली मिरवणुकों के विभिन्न मंडलों से पुलिस निरीक्षकों ने मुलाकात कर ध्वनि नियमों का पालन करने की अपील की और अनधिकृत डीजे सिस्टम लगाने से परहेज करने को कहा।

इसी अभियान के तहत फरासखाना पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप देशमाने ने कसबा पेठ के कागदीपुरा में एक मंडल द्वारा लगाए गए अतिरिक्त स्पीकरों को अपनी मौजूदगी में हटवाया। पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार द्वारा लागू किए गए ‘1 बेस 1 टॉप’ नियम की जमीनी स्तर पर सख्त अमलदारी दिखाई दी।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button